29 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी बीएलओ को बधाई

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सभी 13 बूथ लेवल अधिकारियों को समय से पूर्व गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने हेतु बधाई दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान हेतु ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिक मेहनत से इस अभियान में जुटे हैं, उन्होंने कहा कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है उनसे अन्य बीएलओ को भी ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।

एसआईआर का कार्य पहले चरण में पूर्ण करने वाले में अल्मोडा जनपद के सोमेश्वर विधानसभा के रमेश पुजारी,पुष्पा देवी, चमोली जनपद के बद्रीनाथ विधानसभा से पान सिंह नेगी, कर्णप्रयाग विधानसभा से हरीश नैनवाल, देहरादून जनपद के चकराता विधानसभा क्षेत्र से मीनाक्षी रावत, पौड़ी जनपद के पौड़ी विधानसभा से गब्बर सिंह, संगीता रावत, विजय बिष्ट शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से कर्ण बहादुर कार्की, जानकी चंद, रुद्रप्रयाग जनपद के केदारनाथ विधानसभा की उषा रावत एवं निर्मला देवी, जनपद टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र से सुमन ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...