24.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रहे 

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि सभी तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रहे हैं। पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाया जा रहा है। पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज नई दिल्ली में आयोजित अंतरमंत्रालयी प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दिनों में एक करोड़ 47 लाख एलपीजी सिलेंडर उपलब्‍ध कराए जा चुके हैं। संयुक्त सचिव ने बताया कि इसी अवधि के दौरान लगभग 22 हजार 945 टन व्यावसायिक एलपीजी की भी बिक्री हुई है।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी से लदा माल वाहक जहाज दिशा के कल सुबह गुजरात के दाहेज बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्‍होंने बताया कि मंत्रालय ने अब तक 3,639 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में सहायता की है, जिनमें से 47 नाविक पिछले तीन दिनों में खाड़ी क्षेत्र से वापस लाए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...