28.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन अंतरिम महासचिव बने

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दोनों ने राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में नाम सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था।

आज शाम अयोध्या में हुई बैठक के बाद ट्रस्ट ने नए महासचिव की नियुक्ति तक कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया है। ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति का भी फैसला किया है। इसके लिए 3 सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो उपयुक्त नामों की सिफारिश करेगी। बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने संवाददाताओं को संबोधित किया।

गोविंद देव गिरि ने कहा कि पूरे मामले में किसी साज़िश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ट्रस्ट ने दान में मिले आभूषण और अन्य कीमती वस्तुओं को भी मीडिया के सामने प्रदर्शित किया। ट्रस्ट का कहना है कि दान में मिली सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध है। इच्छुक लोग ट्रस्ट से इनका विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा कि इस विवाद से ट्रस्ट की छवि को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि करोड़ों राम भक्तों की राम मंदिर में आस्था पहले की तरह बनी हुई है और कथित दान गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...