23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस चर्चा के लिए नियमों का निर्धारण किया जाना चाहिए। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट परीक्षा प्रश्नपत्र पर गहन चर्चा चाहती है। उन्‍होंने कहा कि बहस जितनी भी लंबी चले, उतनी लंबी होनी चाहिए और यथाशीघ्र शुरू होनी चाहिए। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर खुली चर्चा के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इस तरह की बाधाएं खड़ी कीं जिससे प्रतीत होता है कि वे संवाद में शामिल नहीं होना चाहते।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है। संसद परिसर में श्री सिंह ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र की छवि धूमिल की है।

भाजपा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करके कांग्रेस पार्टी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।

इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छात्रों का संघर्ष वास्तविक है और वे बदलाव की मांग कर रहे हैं। संसद परिसर में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्‍नपत्र बार-बार लीक हो रहे हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...