24.6 C
Dehradun
Friday, July 24, 2026


spot_img

भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा की

नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर बहुपक्षीय मंच का दुरुपयोग झूठ फैलाने, राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार करने और सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने के अपने इतिहास से ध्यान भटकाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

श्री जायसवाल ने कहा कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख अटल है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले सहित सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान द्वारा लगातार प्रायोजित किए जाने के जवाब में जल संधि को फिलहाल स्थगित रखा गया है। जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता, तब तक जल संधि स्थगित रहेगी।

भारत ने पाकिस्तान द्वारा आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा की है। श्री जायसवाल ने कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा आंतरिक संकटों और वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अपनी भूमिका से ध्यान हटाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों पर उंगली उठाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने के बजाय, पाकिस्तान को आतंकवादी ढांचा नष्ट करना चाहिए और अपने देश में व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...

सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...

भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...

0
नई दिल्ली।  भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार

0
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्डरूम की स्थापना किये जाने हेतु 1.20 करोड़ की...