23.9 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया है। आज मुंबई में आयोजित ‘सहकार नव-क्रांति’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन में धोखाधड़ी बढ़ रही है और बैंकिंग सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत फोरेंसिक सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने साइबर और वित्तीय अपराधों से निपटने में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
गृह मंत्री ने एक सुरक्षा संचालन केंद्र का भी शुभारंभ किया, जो शहरी सहकारी बैंकों को चौबीसों घंटे साइबर निगरानी और सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा। अमित शाह ने मुंबई के फोर्ट क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नए कार्यालय भवन का भी उद्घाटन किया। इन पहलों का उद्देश्य साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और भारत के शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के आधुनिकीकरण में तेजी लाना है।

गृह और सहकारिता मंत्री ने देश के सभी सहकारी बैंकों से राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह निगम देश के सहकारी बैंकों का एक छत्र संगठन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संगठन अपनी सेवाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाकर शहरी बैंकिंग क्षेत्र में परिवर्तन लाएगा।

अमित शाह ने कहा कि समृद्धि प्राप्त करने के लिए केवल पूंजी बाजार ही पर्याप्त नहीं होगा। स्वरोजगार की एक समानांतर प्रणाली भी विकसित की जानी चाहिए, और इस संबंध में शहरी सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं है, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। श्री अमित शाह ने कहा कि संगठन का मुख्यालय जल्द ही दिल्ली से महाराष्ट्र स्थानांतरित किया जाएगा, क्योंकि महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कर्नाटक मिलकर भारत के 70 प्रतिशत शहरी सहकारी बैंकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अमित शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने ‘बैंक इन ए बॉक्स’ पहल, सुरक्षा संचालन केंद्र और कई संबंधित सेवाओं का शुभारंभ किया। श्री अमित शाह ने एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और कार्यक्रम में छह सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता के चलते कई जनपदों...