23.9 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए

नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और काउंसिल फॉर स्टार्टअप के साथ कई रणनीतिक समझौता ज्ञापनों की घोषणा की है। इन समझौता ज्ञापनों पर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने हस्ताक्षर किए हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि कैशफ्री पेमेंट्स के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य स्टार्टअप्स के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे के सहयोग को मजबूत करना है।

मंत्रालय ने कहा कि इस सहयोग का लक्ष्य डीपीआईआईटी की संस्थागत पहुंच और कैशफ्री पेमेंट्स की डिजिटल भुगतान विशेषज्ञता को मिलाकर स्टार्टअप्स को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ने और भारत के नवाचार-आधारित विकास में योगदान देने में सक्षम बनाना है। डार्विन डायनेमिक्स एलएलपी के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उद्यमिता विकास और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है। मंत्रालय ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य द्वितीय, तृतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर स्टार्टअप इंडिया पहल की पहुंच का विस्तार और स्टार्टअप्स के लिए मेंटरशिप, संस्थागत नेटवर्क, बाजार के अवसरों तथा क्षमता निर्माण सहायता तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने आगे कहा कि वल्ट्र इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध प्रौद्योगिकी अवसंरचना को मजबूत करना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता के चलते कई जनपदों...