नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब देने के लिए तैयार है। दोपहर 2 बजे दूसरी बार सदन के स्थगित होने के बाद जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो श्री रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर बहस का विस्तृत जवाब देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से गृह मंत्री के जवाब को शांतिपूर्वक सुनने और उससे मुंह न मोड़ने का आग्रह किया।

















