23.7 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। समिति में सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के अलावा पूर्व पुलिस महानिदेशक और पूर्व सीबीआई निदेशक शामिल होंगे।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि समिति के अन्य सदस्यों के नाम पर विभिन्न पक्षों से सुझाव मिलने के बाद कल आदेश जारी किया जाएगा। समिति तथ्यों की जांच करेगी और उसे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि समिति महिला प्रदर्शनकारियों से जुड़े यौन उत्पीड़न और ऑनलाइन उत्पीड़न के आरोपों तथा सोशल मीडिया के जरिए अन्य संवेदनशील लोगों को निशाना बनाए जाने के मामलों की भी जांच करेगी। अदालत ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा से संबंधित वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग समिति को सौंपी जाएंगी। शीर्ष अदालत छात्र संगठन कॉकरोच जनता पार्टी-सीजेपी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती और पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...

आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुख्य सचिव ने...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान...