27.2 C
Dehradun
Friday, September 18, 2026


spot_img

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन मेडल से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन मेडल से सम्मानित किया गया है।

यूएन मिशन इन साउथ सूडान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जुबा में 210 भारतीय शांति सैनिकों, जिनमें 6 महिलाएं और 7 स्टाफ अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए यूएन मेडल प्रदान किए गए। मिशन ने इसे भारत के ब्लू हेलमेट्स के लिए गर्व का क्षण बताया।

मिशन ने कहा कि संकट, चिकित्सा आपात स्थितियों और जीवन बचाने वाले अभियानों के दौरान भारतीय शांति सैनिकों का साहस और मानवीय संवेदना लोगों की जान बचाने और शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। वर्तमान में भारत विभिन्न देशों में चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 4 हजार 2 सौ से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मी, जिनमें 155 महिलाएं शामिल हैं। इन अभियानों में अबेई, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, साइप्रस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, मध्य पूर्व, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा शामिल हैं। इस वर्ष अप्रैल तक यूएन मिशन इन साउथ सूडान में भारत सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता था। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ 1 हजार 775 भारतीय सैन्यकर्मी तैनात थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...