24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, आर्थिक सहयोग और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उनका व्यक्तिगत संदेश सौंपा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक और परमाणु सहयोग सहित कई क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को उर्वरक की आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि रूस भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र में सहायता के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने इस वर्ष दोनों देशों के बीच व्यापार में बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात और भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। दोनों नेताओं की वार्षिक बैठक भी आपसी सुविधा के अनुसार होने की उम्मीद है।

इससे पहले डॉ. जयशंकर ने रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक में वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को हासिल करने के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने, शुल्क और गैर-शुल्क बाधाएं हटाने, भुगतान व्यवस्था मजबूत करने और कारोबारी सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर कल दो दिन की रूस यात्रा पर मॉस्को पहुंचे थे। वे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों...