24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2016 में आज ही के दिन शुरू हुआ यूपीआई आज ग्यारह देशों में काम कर रहा है और यह भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का सबसे सफल स्तंभ बनकर उभरा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दशक में यूपीआई के जरिए होने वाले लेन-देन की संख्या में लगभग 13 हजार गुना की भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-17 में जहां प्रति वर्ष केवल एक करोड़ 78 लाख लेन-देन हुए, वहीं वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 24 हजार एक सौ 62 करोड़ से अधिक हो गया है। इसी अवधि के दौरान लेन-देन का मूल्य भी सात हजार करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 314 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीआई के इस शानदार सफर की सराहना करते हुए इसे देश की डिजिटल यात्रा का एक बड़ा महत्वपूर्ण मोड़ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर देशवासियों से अपने यूपीआई अनुभव साझा करने का आह्वान किया और कहा कि इसकी अभूतपूर्व पहुंच पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। यूपीआई ने न केवल डिजिटल विभाजन को कम किया है, बल्कि देश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...

0
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...