24.3 C
Dehradun
Saturday, August 1, 2026


spot_img

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख उत्तराखंड में आज से लागू हुई नई गाइडलाइन |Postmanindia

उत्तराखंड के हरिद्वार में आज से कहा कुंभ की विधिवत शुरुआत हो गई है. ऐसे में केंद्र की गाइडलाइन के बाद उत्तराखंड शासन ने सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है देश के 12 राज्यों से आने वाले लोगों को लेकर भी राज्य सरकार ने सख़्ती शुरू कर दी है. राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए महाराष्ट्र, केरल, पंजाब ,कर्नाटक , छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और राजस्थान से आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं. इन सभी राज्यों से आने वाले आगंतुकों को 72 घंटे पुरानी RT PCR नेगेटिव रिपोर्ट लानी जरूरी होगी. यह गाइडलाइन सड़क, हवाई जहाज और ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए लागू रहेगी.

मुख्यसचिव द्वारा जारी गाइडलाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि हरिद्वार महाकुंभ के लिए 26 फरवरी को जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक ही उत्तराखंड में लोगों को हरिद्वार स्नान के लिए नियमों का पालन करना जरूरी होगा. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश का ये भी कहना है कि उत्तराखंड में हरिद्वार में ज्यादा संकट है क्योंकि यहां देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं इसलिए हरिद्वार के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है हरिद्वार के ढाबे होटल रेस्टोरेंट धर्मशाला से संबंधित व्यापारियों को और कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: कुम्भ मेला ड्यूटी पर आये जवान का पार्थिव शव पहुंचा पैतृक गांव, ससम्मान दी गयी विदाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्‍वर्ण पदक

0
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की

0
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना...

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 227 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चैकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 241.48 लाख के सापेक्ष...