23.8 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन कोरोना पॉजिटिव, अब वर्चुअली करेंगे शिरकत |Postmanindia

इंडियन आइडल 12 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप को मुंबई के ही एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया है. पवनदीप सेल्फ आइसोलेशन में हैं. पिछले सप्ताह ही इस शो में सदाबहार अभिनेत्री रेखा मेहमान बनकर पहुंची थीं और पवनदीप ने उनके साथ काफी देर तक परफॉर्मेंस दी थी. इंडियन आइडल 12 के सेट पर कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है. इससे पहले शो के होस्ट आदित्य नारायण को भी कोरोना हो चुका है.

वर्चुअली परफॉर्म करेंगे पवनदीप

इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में वे वर्चुअली अपनी परफॉर्मेंस देंगे. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केसों के चलते ‘इंडियन आइडल’ के ज्यादातर कंटेस्टेंट एक तरह के बायो बबल में हैं. रिस्क फैक्टर बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि पवनदीप को जैसे ही कोविड के लक्षण महसूस हुए वैसे ही उन्होंने खुद को आइसोलेट किया और टेस्ट करा लिया.

बाकी कंटेस्टेंट्स में नहीं लक्षण

पवनदीप के पॉजिटिव आने के बाद शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स, जज और क्रू मेंबर्स की जांच भी कराई गई है. सभी की रिपोर्ट जल्दी ही आ सकती है. पवनदीप के संक्रमित होने के बाद से ‘इंडियन आइडल’ की टीम की चिंता बढ़ गई है. लेकिन किसी और कंटेस्टेंट में इसके लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आएगी. पवनदीप भी ठीक हैं और जल्दी ही उनकी सेट पर वापसी की उम्मीद जताई जा रही है.

पिछले वीकेंड संक्रमित हुए आदित्य

‘इंडियन आइडल’ के होस्ट आदित्य नारायण ने पिछले शनिवार सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. इसके अगले दिन आदित्य के पिता और दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण ने बताया था कि वे अस्पताल में भर्ती हैं. उदित ने कहा था, “आदित्य ने खुद को अस्पताल में भर्ती कराया है. हो सकता है कि वह खुद को क्वारैंटाइन करने गया हो. अब वह ठीक है.” आदित्य की गैरमौजूदगी में ‘इंडियन आइडल’ के होस्ट की कमान जय भानुशाली संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ज्योतिष गणना में कुम्भ का है विशेष महत्व, पढ़ें कुम्भ से जुड़ी रहस्यमई जानकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...