उत्तराखंड में बीते 54 दिनों से हड़ताल पर डटे उपनल के 21 हजार कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है. सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री और तीरथ सरकार में वन मंत्री हरक सिंह रावत के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है. देर रात सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और हरक सिंह रावत उपनल कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे. यहाँ दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने 22 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. मंत्रियों के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है. सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि आंदोलन कि आंदोलन में शामिल होने वाले किसी भी उपनल कर्मचारी का मानदेय नहीं काटा जाएगा साथ ही जिन उपनल कर्मचारियों को हटाने के आदेश अगर हुए हैं तो उनको नौकरी पर बहाल किया जाएगा. ऐसे में अब उपनल कर्मचारियों के साथ उपनल कर्मचारियों के परिजनों की नजरें 22 अप्रैल को होने वाली तीरथ कैबिनेट की बैठक पर लग गई है. जिसमें उपनल कर्मचारियों की मांगों पर फैसला होने की उम्मीद जग गई है. आपको बता दें कि 54 दिनों से उपनल कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर थे जिसको लेकर आप उपनल कर्मचारियों ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है.
उपनल कर्मियों का आंदोलन स्थगित, देर रात धरना स्थल पहुँचे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह और गणेश जोशी |Postmanindia
Latest Articles
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...
इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...
सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...
















