36.8 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

देव डोलियों के कुम्भ स्नान में करना होगा कोविड गाइडलाइन का पालन |Postmanindia

कोरोना महामारी के चलते चारधाम यात्रा और कुम्भ में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को तीन प्रमुख टेस्टों सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर में से किसी एक टेस्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति होगी.

पर्यटन, संस्कृति,धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुम्भ और चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों से अनुरोध किया है कि वह धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का निर्वाहन करने के लिए देह दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते हुए कोविड नियमों का पालन अवश्य करें, ताकि हम सब एक दूसरे के सहयोग से चारधाम यात्रा और कुंभ का सफलता पूर्वक संचालन कर सकें. महाराज ने चारधाम  यात्रा के विषय में स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पर राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को तीन प्रमुख टेस्टों सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर में से किसी एक टेस्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जायेगी.

संस्कृति मंत्री महाराज ने बताया कि हरिद्वार में महाकुंभ पर आयोजित होने वाले देव डोलियों का कुंभ स्नान निर्धारित समय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा. उन्होने कहा कि चूंकि सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू का ऐलान किया है इसलिए पूर्व में मुख्यमंत्री से और आज मुख्य सचिव से हुई मेरी वार्ता के बाद उन्होने 24 और 25 अप्रैल को देव डोलियों के सत्कार, सम्मान और कुम्भ स्नान कार्यक्रम को अनुमति देने की बात कही है. इस कार्य के लिए साधु संतों सहित सभी पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी आवश्यक हिदायत दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर कोरोना विस्फोट, आज 2630 मामले, 12 मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...