35.4 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

सर्वदलीय बैठक में सीएम का बड़ा निर्णय, 2 बजे बाद नहीं खुलेंगे शराब के ठेके |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बड़ा निर्णय लिया है. प्रदेश में शराब की दुकान 2 बजे समस्त दुकानों के साथ बंद होंगी. सीएम ने सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया. प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 2:00 बजे तक दुकानों के साथ शराब की दुकानें भी होंगी बंद को जाएगी. इससे पहले 2:00 बजे सभी दुकानें बंद हो जाती थी लेकिन शराब की दुकानें 7:00 बजे तक खुलती थी, ऐसे में शराब की दुकानों में भारी भीड़ हो जाती थी जिससे कोविड-19 संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका बनी रहती थी. इन सब के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बड़ा निर्णय लिया. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की है.

शनिवार को सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझाव पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वैश्विक महामारी पर विजय पाने में भविष्य में भी समय-समय पर सभी दलों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर उनका सहयोग लेंगे. सर्वदलीय बैठक में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह पंवार, दिवाकर भट्ट, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: दवाओं की काला बाजारी पर सीएम सख़्त, नहीं संभले तो ख़ैर नहीं

Advertisement

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...