उत्तराखंड में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बीच आपदा का क़हर जारी है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग के बाद अब भीमताल में भी बादल फटा है. नैनीताल जिले के भवाली व आसपास के इलाकों में देर शाम हुई तेज बारिश के चलते खासा नुकसान हुआ है. जगह जगह मलवा आने के चलते अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे बंद हो गया है. विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के पास भी सड़क पर काफी मलवा आया है. कैंच धाम के मुख्य द्वार पर भी खासा मलबा जमा हुआ है. माना जा रहा है कि कैंची धाम से जुड़े भवनों, रास्तों व गेंटों आदि को खासा नुकसान पहुंचा है. मलवा आने के चलते सड़क मार्ग बंद हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है. लोगों ने बताया कि देर शाम तेज बारिश के बाद क्षेत्र में बेहद अधिक नुकसान हुआ है. कुछ लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बादल फट गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नैनीताल शैलेश कुमार के हवाले से आ रही जानकारी के अनुसार बारिश के बाद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे कैंची सहित कई जगहों में बंद है. मौके पर टीम सड़क खोलने का काम कर रही है. मार्ग में वाहनों की आवाजाही कब शुरू होगी. इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.
कैंची धाम स्थित नीम करोली मंदिर के पास फटा बादल, इलाके में भारी नुक़सान |Postmanindia
Latest Articles
रेलवे चलाएगा 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे, यात्रियों की भीड़ से राहत
नई दिल्ली। रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की...
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक...
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर जल्द, भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते जाएगा वाशिंगटन
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वाशिंगटन पहुंच रहा है।...
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबकः रेखा आर्या
काशीपुर। काशीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर...
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ उत्तराखण्ड और...
देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा...

















