सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील के आमडाड गांव में गुरुवार को एक 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा मे 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया। जिसकी वजह से उसमे काम कर रहे नौ मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए, उसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। अस्पताल ले जाते और इलाज के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई। चार लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए उन सभी को रेफर कर दिया गया है।
दरअसल यह हादसा गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे हुआ है। जहा करीब 70 फीट ऊंचाई पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक बीच से टावर टूट गया। इसके बाद सभी मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में अब तक पांच मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज करवाने के लिए गांव के अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में घायल सभी मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं हैं। वे 1000 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने के लिए आए हुए थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आज उनके साथ यह भीषण हादसा हो जाएगा और उनकी जान चली जाएगी।
सीधी में 70 फीट ऊंचा ट्रांसमिशन टावर टूटकर गिरा, काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत, चार घायल
Latest Articles
टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...
‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...
बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...
प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...
देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...

















