20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

यहां हुआ बड़ा हादसा, घंटो से हवा में लटके है 48 लोग, एक की मौत

झारखंड के देवघर से बड़ी खबर मिली है। यहां त्रिकूट पहाड़ी पर रविवार देर शाम रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं, जिससे एक की मौत हो गई जबकि 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हवा में अटके हुए लोगों को प्रशासन की तरफ से ड्रोन के जरिए खाना और पानी भेजा जा रहा है। रविवार की शाम से ही 48 लोग ट्रॉलियों में फंसे हुए हैं।

लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है जिसमें हेलिकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। हालांकि हेलिकॉप्टर की तेज हवा की वजह से ट्रॉलियां हिलने लगती है जिससे फंसे हुए लोगों को निकालने में दिक्कतें आ रही हैं। देवघर जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को रामनवमी के मौके पर यहां सैकड़ों लोग घूमने आए थे और वो रोपवे पर सवार थे। अचानक रोपवे की ट्रॉलियां एक दूसरे से टकरा गईं जिससे यह हादसा हुआ। बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रॉली ऊपर चढ़ रही थी और दूसरी ट्रॉली नीचे आ रही थी, इसी दौरान दोनों ट्रॉलिया एक दूसरे के संपर्क में आ गईं जिससे उनमें टक्कर हो गई। फिलहाल कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दो ट्रॉलियों के टकराने के बाद अन्य ट्रॉलियां भी अपनी जगह से हट गईं (डिस्प्लेस) जिससे वो भी जाकर पत्थर से टकरा गईं। वहीं हादसे के बाद देवघर के जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि रोपवे सर्विस को बंद कर दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...