पटना: झारखंड के हजारीबाग जिले में पटना जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास हुई, जब बस एक तीखे मोड़ पर पलट गई।
हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो कोलकाता से पटना जा रही थी। हादसे में घायल हुए 10 लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय बस में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। मारे गए लोगों में अब तक सिर्फ तीन लोगों की पहचान हो सकी है। चार अन्य शवों को पहचान के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) में रखा गया है।
मामले में एक यात्री मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी प्रसाद की इस हादसे में मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज निवासी प्रसाद ने बताया, जब सुबह दुर्घटना हुई, तब हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार जाने के लिए बस में सवार हुए थे। वहीं बिहारशरीफ के एक अन्य यात्री गणेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे हुई। बरही के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसपीडीओ) अजीत कुमार ने बताया कि, अभी तक केवल तीन शवों की पहचान हो सकी है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज एसबीएमसीएच में किया जा रहा है।
कोलकाता से पटना जा रही बस हजारीबाग में हादसे का शिकार; सात लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















