25.9 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

आठ दिन बाद एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, छह इलाकों AQI 400 पार

नई दिल्ली: राजधानी में मौसमी दशाओं के बदलने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। गुरुवार को आठ दिन बाद हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। गुरुवार को हवा की गति और दिशा बदलने से प्रदूषण में कमी आई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 48 सूचकांक की गिरावट रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में एक्यूआई 300 के पार ही बना रहेगा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में परिवहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 17.757 फीसदी, कूड़ा जलने से 1.621 फीसदी व पराली के धुएं की हिस्सेदारी 17.372 फीसदी रही। बृहस्पतिवार को बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत छह इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 24 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक में खराब रही।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...