21.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

मुठभेड़ में एक गो तस्कर के पैर में लगी गोली, दो फरार

रुड़की। रविवार सुबह एक खेत में गो वंश काटने की सूचना पर मौके पर गयी पुलिस पर गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में  एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, मौका पाकर दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य दो आरोपियां की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा गांव में रविवार कि सुबह एक खेत में पुलिस को संरक्षित पशु काटने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने संरक्षित पशु काट रहे लोगों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी  फायरिंग में जुल्फकार निवासी सोहलपुर गाड़ा पकड़ा गया। जबकि दो फरार हो गए।बताया जा रहा है कि जुल्फकार के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से...

2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 3,81,889 करोड़ का रहा

0
देहरादून। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया कि वर्ष 2024-25...