रुड़की। रविवार सुबह एक खेत में गो वंश काटने की सूचना पर मौके पर गयी पुलिस पर गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, मौका पाकर दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य दो आरोपियां की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा गांव में रविवार कि सुबह एक खेत में पुलिस को संरक्षित पशु काटने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने संरक्षित पशु काट रहे लोगों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुल्फकार निवासी सोहलपुर गाड़ा पकड़ा गया। जबकि दो फरार हो गए।बताया जा रहा है कि जुल्फकार के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मुठभेड़ में एक गो तस्कर के पैर में लगी गोली, दो फरार
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















