17.8 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कोहरे का कहर बदस्तूर जारी, 300 से अधिक उड़ान और 200 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित

नई दिल्ली: कोहरे का कहर बदस्तूर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरा यातायात पर व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ठिठक गई है वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के हवाई पट्टी पर उड़ान प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी 300 से अधिक विमान सुबह से शाम के बीच प्रभावित हुई।
हवाई पट्टी पर जीरो दृश्यता की वजह से 19 विमानों को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने उतरने की इजाजात नहीं दी। इसके कारण 13 घरेलू, 4 अंतरराष्ट्रीय और 2 अन्य विमान को जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल और मुंबई के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। खराब मौसम व अन्य तकनीकी कारणों से 45 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से निरस्त रही। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, 200 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से भी मुसाफिर हलाकान रहें। सुबह के वक्त तो दिल्ली स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों की कतार लगी रही।
घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गई है। शुक्रवार रात 12:15 बजे से ही हवाई पट्टी कोहरे के सफेद चादर से ढक गई। दृश्यता घटकर जीरो तक पहुंच गई। यह स्थिति देर रात 1:30 बजे तक रही। इस दौरान एक भी विमान की आवाजाही नहीं हुई। एयरपोर्ट एक तरह से ब्लैक आउट रहा। इस कारण विमानों की आवाजाही बिलकुल ठप हो गई। लो विजिबिलिटी प्रोसीजर के बावजूद विमानों के उड़ान पर पहरा लग गया। वहीं पर उत्तर भारतीय राज्यों में अत्यधिक कोहरे और खराब दृश्यता के कारण शनिवार को दिल्ली के रेलवे स्टेशन से अवाजाही करने वाली ट्रेन घंटों देरी से संचालित हुई।
60 से अधिक ट्रेन वापसी दिशा में 2-6 घंटे की देरी से रवाना हुई। वापसी दिशा में जाने वाली ट्रेन की लेटलतीफी की वजह यात्रियों ने हंगामा भी किया। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस जब सुबह के वक्त जाने के लिए प्लेटफार्म पर आई तो शौचालय बिलकुल गंदा था। इसकी शिकायत यात्रियों ने की तब जाकर साफ किया गया और ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई।
देरी से संचालित होने वाली मुख्य रूप से दुर्ग हमसफर, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल, हावड़ा-दुरंतो, गोमती एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर, गोवा एक्सप्रेस, विक्रमशीला, पूर्वा, जीटी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, जयनगर गरीब रथ, किसान एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, महाबोधी, बिहार संपर्क क्रांति, अयोध्याय बंदे भारत, माता वैष्णव देवी वंदे भारत, अमृतसर शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी समेत कई ट्रेन शामिल है। वापसी दिशा में जाने वाली ये सभी ट्रेन 2-7 घंटे की देरी से दिल्ली के स्टेशनों से रवाना हुई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...