अकारा: घाना में एक सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमाह और पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद भी शामिल थे। इसमें तीन अन्य अधिकारी और तीन वायुसेना कर्मी भी शामिल थे।
घाना सशस्त्र बलों के अनुसार, जेड9 हेलिकॉप्टर बुधवार सुबह राजधानी अकारा से ओबुआसी के लिए रवाना हुआ, लेकिन रडार से संपर्क टूट गया। घाना के राष्ट्रपति व सरकार ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्य मीडिया के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जेड-9 हेलीकॉप्टर एक यूटिलिटी हेलिकॉप्टर था। जिसका उपयोग आमतौर पर परिवहन और चिकित्सा निकासी के लिए किया जाता है।
राष्ट्रपति जॉन माहामा के चीफ ऑफ स्टाफ जूलियस डेबराह ने बताया कि हादसा दक्षिणी अशांति नाम की जगह पर हुआ। उन्होंने इसे राष्ट्रीय त्रासदी बताया। राष्ट्रपति जॉन महामा के चीफ ऑफ स्टाफ जूलियस डेबरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- राष्ट्रपति और सरकार इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले हमारे साथियों के परिवारों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करती है। अगली सूचना तक देशभर में झंडे आधे झुकाए जाएंगे।बुधवार की यह दुर्घटना पिछले एक दशक से अधिक समय में घाना की सबसे भीषण विमान दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है। मई 2014 में एक सेवा हेलीकॉप्टर समुद्र तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी। 2021 में अकारा में एक मालवाहक विमान रनवे से फिसलकर एक यात्रियों से भरी एक बस से टकरा गया था। जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।
घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों समेत आठ की मौत
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...
चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...
फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

















