23.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

दून के बन्नू स्कूल में आज होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” का आयोजन, पद्मश्री कैलाश खेर एवं कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति

देहरादून: संस्कृति विभाग द्वारा बुधवार (10 जनवरी) को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में शाम 4 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक कैलाश खेर एवं कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की थीम “एक शाम राम के नाम” रखी गई है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा जब रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी हमें मेहनत, संघर्ष एवं त्याग के साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...