बेंगलुरु। इसरो ने गगनयान मिशन के लिए सर्विस माड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है। इस सिस्टम का 350 सेकेंड तक हॉट टेस्ट किया गया, जो सफल रहा। यह भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा, ‘योग्यता परीक्षण कार्यक्रम'(क्वालिफिकेशन टेस्ट प्रोग्राम) पूरा करने के साथ ही गगनयान मिशन के लिए ‘सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम’ (एसएमपीएस) को विकसित कर लिया गया है।
शुक्रवार को इस सिस्टम का 350 सेकेंड तक पूर्ण अवधि का ‘हॉट टेस्ट’ किया गया। वास्तविक परिस्थिति में किया जाने वाला इस परीक्षण का मकसद यह देखना था कि अगर उड़ान के दौरान कोई गड़बड़ी हो जाए और मिशन को बीच में रोकना पड़े (जिसे ‘मिशन एबार्ट’ कहा जाता है), तो यह सिस्टम सही तरीके से काम करता है या नहीं। गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्षयान मिशन है।
इसरो ने बयान में कहा, परीक्षण के दौरान प्रणोदन प्रणाली का समग्र प्रदर्शन पूर्व-परीक्षण पूर्वानुमानों के अनुसार रहा। गगनयान का सर्विस मॉड्यूल दो तरह के ईंधन से चलने वाला प्रोपल्शन सिस्टम है। यह आर्बिटल मॉड्यूल को सही कक्षा (आर्बिट) में पहुंचाने, उड़ान को नियंत्रित करने, जरूरत पड़ने पर गति को धीमा करने और अगर कोई गड़बड़ी हो जाए तो मिशन को बीच में रोककर अंतरिक्षयात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करता है।
इस सिस्टम में दो खास तरह के इंजन होते हैं। लिक्विड एपोजी मोटर (एलएएम) राकेट को कक्षा में लाने और फिर धीरे-धीरे नीचे लाने में मदद करते हैं, वहीं रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (आरसीएस) उड़ान दिशा को बहुत सटीक तरीके से नियंत्रित करता है।
इसरो ने बताया कि एसएमपीएस को परखने के लिए सिस्टम डेमोंस्ट्रेशन माडल (एसडीएम) तैयार किया गया। इसमें वह सभी हिस्से शामिल थे जो असली सिस्टम में होंगे। इस मॉडल पर इसरो ने 25 बार अलग-अलग तरह के परीक्षण किए हैं। इनमें कुछ परीक्षण सामान्य हालातों में और कुछ मुश्किल हालातों में किए गए हैं। ये परीक्षण कुल 14,331 सेकेंड तक चले।इसरो ने बताया कि यह प्रोपल्शन सिस्टम उसके लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) में डिजाइन किया गया है। इसके सभी परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में स्थित इसरो के प्रोपल्शन काम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में किए गए।
भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि, गगनयान की उड़ान के लिए इंजन तैयार
Latest Articles
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...
ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...
सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...
जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...
नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...

















