16.2 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर फंसा पेच, आप कर रही 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप में गठबंधन नहीं होने के आसार बढ़ गए हैं। सीटों को लेकर अब तक दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में आप हरियाणा के 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह हरियाणा के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। चुनाव से पहले पार्टी के बड़े नेताओं ने हरियाणा में बड़े स्तर पर रैली की। इन रैली को देखते हुए आप कांग्रेस से ज्यादा सीट मांग रही है।
पार्टी सूत्रों का दावा है कि आप 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। रविवार को पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी लंबे समय से संगठन को हरियाणा में मजबूत कर रही है। इसे देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस से 10 सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने को तैयार नहीं हुई। कांग्रेस पांच से सात सीटें देने की पेशकश कर रही थी। सीटों की संख्या कम होने पर आप और कांग्रेस के बीच सहमति बनती हुई नहीं दिख रही है।
इससे पहले आप और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ा था। हरियाणा में आप को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दी गई है। लेकिन, आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता भाजपा से नवीन जिंदल से हार गए थे। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ कांग्रेस को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। टिकट बंटवारे पर अपने ही नेताओं का कांग्रेस विरोध झेल रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य...

वन्यजीव बोर्ड समिति की बैठक में वन्यजीव संरक्षण पर प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर किया...

0
देहरादून। एफएसआई और बीआईएसएजी-एन ने वन अग्नि प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण में भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों, रिमोट सेंसिंग और एआई/एमएल-आधारित उपकरणों के उपयोग को मजबूत करने के...

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...