26 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

जाति सूचक बोलने से मना किया तो फेंक दिया तेजाब, महिला सहित पांच लोग झुलसे; तीन गंभीर

बिहार: पूर्णिया में जाति सूचक बोलने से मना करने पर युवक के साथ पहले मारपीट की उसके बाद तेजाब फेंक दिया। इस घटना में महिला सहित पांच लोग झुलस गए। तेजाब फेंकने की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां तीन युवकों की स्थिति काफी गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र के बीकोठी बाजार दुर्गा स्थान पास की है। घायलों की पहचान बीकोठी बाजार दुर्गा स्थान निवासी शिपिंन दास के पुत्र निलेश कुमार (17) और रमेश कुमार साह के पुत्र मृत्युंजय कुमार( 17 ) और हिमांशु कुमार(19) के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में घायल एक महिला और एक पुरुष की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
घटना के संबंध घायल मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक राजीव सोनार की ज्वेलर्स की दुकान है। आरोपी युवक राजीव सोनार निलेश को जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करता था, इसके बाद निलेश ने भी राजीव सोनार पर भी जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। इसी बात को लेकर राजीव और निलेश के बीच मारपीट होने लगी। दोनों के बीच मारपीट होते देख राजीव के पिता पंचू सोनार ने झगड़ा शांत करने के बजाय निलेश को ही तीन चार थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान उसने निलेश को बाजार नहीं आने की चेतावनी देने लगा। उसने कहा कि अगर बाजार में मैंने तुमको देख लिया तो तुमको मनभर पीटूँगा। लड़ाई शांत होने के बाद शनिवार देर शाम निलेश अकेले ही बाजार आया था। बाजार में उसका दोस्त मृत्युंजय भी मोबइल ठीक करा रहा था। बाजार में निलेश को देख राजीव सोनार उसे पकड़कर पीटने लगा। बाजार में निलेश को मारते देख स्थानीय लोगों और उनके दोस्त मृत्युंजय कुमार ने झगड़ा शांत करा दिया।
निलेश और मृत्युंजय दोनों एक साथ घर जाने लगे। तभी बीच रास्ते में ही राजीव सोनार अपने साथियों शक्ति सोनार, पंचू सोनार, कुंदन सोनार, चंदन सोनार, ईश्वर सोनार, प्रिंस सोनार सहित लगभग दर्जनभर लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और दोनों के शरीर पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के दौरान एक अन्य महिला और एक बुर्जुग तेज़ाब से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही जब मृत्युंजय के बड़े भाई हिमांशु आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर पर भी तेजाब फेंक दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों युवक का इलाज जारी है। दो का अलग अलग अस्पतालों इलाज करवा रहा हैं। बीकोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...

सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...

0
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...

नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...