18.8 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्व बदले

देहरादून: प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने 13 आईएएस, तीन पीसीएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है। शुक्रवार की देर शाम कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से हटाकर अपर सचिव रीना जोशी को दे दिया है। कुछ नौकरशाहों को हल्का किया गया है तो कुछ के प्रभार बढ़ा दिए गए हैं। प्रमुख सचिव एल फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष पद हटा दिया गया है। अपर सचिव रणवीर सिंह को कृषि व कृषक कल्याण, पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अपर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से ग्राम विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास हटाया गया है। उन्हें अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस उदयराज से अपर सचिव गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व हटाया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप कृषि व कृषक कल्याण के प्रभार से मुक्त किए गए हैं। नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को नियोजन से मुक्त राजस्व का जिम्मा सौंपा गया है। रीना जोशी से अपर सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई को हटाया गया है।
मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया है। अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम विकास आयुक्त व आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार कोे समाज कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। अपूर्वा पांडेय से सचिव रेरा व सचिव भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है, उन्हें अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी गई है। अभिनव शाह से जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान निदेशक पद को हटाया गया है।
मसूरी विकास प्राधिकरण के सचिव बने मोहन सिंह
पीसीएस ईलागिरी को एडीएम पौड़ी गढ़वाल से हटाया गया है, उन्हें सचिव रेरा और सचिव भू संपदा अपीलीय अधिकरण देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश प्रताप सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग हटाया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से राजस्व व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को हटाया गया है। प्रदीप जोशी को अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व, सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शासन ने शासन में अपर सचिव सोनिका से स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार हटा दिया है। अब यह दायित्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल देखेंगे। हरिद्वार के मेला अधिकारी का प्रभार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को दिया गया है। अभी तक यह दायित्व अपर सचिव धीराज गर्ब्याल के पास था। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सचिव विनोद कुमार सुमन को वित्त विभाग से मुक्त कर दिया है। उन्हें सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। ये दोनों विभाग सचिव दीपेंद्र चौधरी के पास थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम:  जे.पी....

0
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू

0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...

सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...