नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मद्देनजर नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कल होने वाली नीट पीजी परीक्षा को टाल दिया गया है और एग्जाम की नई तारीखों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। नीट पीजी 2024 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जानी थी। भाग लेने वाले 2,28,757 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1,05,791 महिला और 1,22,961 पुरुष उम्मीदवार, पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता पर आरोपों की हालिया घटनाओं को देखते हुए फैसला किया गया है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन द्वारा मेडिकल छात्रों के लिए कराई जाने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया की मजबूती का संपूर्ण विश्लेषण किया जाना जरूरी है।” मंत्रालय ने आगे कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है।’’
गौरतलब है कि आज ही नीट-पीजी परीक्षा कराने वाले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के अध्यक्ष और सदस्य, गवर्निंग बॉडी के ओएसडी डॉ. राकेश शर्मा ने कहा था कि हम देश की आशा को कम नहीं होने देंगे। हम पूरे देश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने दावा किया था कि एनबीईएमएस के पास परीक्षा आयोजित करने के लिए मजबूत एसओपी हैं, जिसके कारण एनबीईएमएस साल-दर-साल सफलतापूर्वक परीक्षा दे रहा है। इन एसओपी का सख्ती से पालन किया जाता है। एनबीईएमएस ने बहुत मेहनत की है। “प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने पर और प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अब मंत्रालय ने इस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। नीट पीजी 2024 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जानी थी। भाग लेने वाले 2,28,757 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1,05,791 महिला और 1,22,961 पुरुष उम्मीदवार, पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा भारत के 223 विदेशी नागरिक, गैर-ओसीआई 195 और 119 एनआरआई शामिल हैं।
यूजीसी-नेट के बाद नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















