कोलकाता: भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि एएन-32 विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। वहीं इससे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है।
Latest Articles
बंगाल में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर संघर्ष, कई जख्मी
कोलकाता। कोलकाता से सटे बरानगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें...
भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी- F41’ को बेड़े में शामिल करेगी
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी – F41 को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में...
पश्चिम एशिया में जारी हमले न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिन्ता...
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कई क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया संकट के दौर से गुजर रही...
आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, आर्थिक-डिजिटल सुरक्षा भी दायरे में: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आधुनिक युद्ध अब सीमाओं से दूर चला गया है, जिसमें आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और...
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य...
















