कोलकाता: भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि एएन-32 विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। वहीं इससे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है।
Latest Articles
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल
चमोली। वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा...
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन ‘‘जूडिशियम 2.0-इंक्लूजन, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग’’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने...
विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष...
पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के...
केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानूनी माप प्रणाली के अंतर्गत खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की है। इससे बाजार में अधिक पारदर्शिता...

















