साहिबाबाद: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंची शेख हसीना को रिसीव करने के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शेख हसीना और डोभाल के बीच लंबी बातचीत हुई। हालांकि, बातचीत के बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
शेख हसीना का विमान लगभग साढ़े पांच बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर नजर आया। इससे पहले ही स्टेशन के आसपास सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया था। शेख हसीना के आने से थोड़ी देर पहले ही अजीत डोभाल वायुसेना के अधिकारियों के साथ एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए थे।
इसके लगभग पौने दो घंटे बाद सवा सात बजे डोभाल अपने काफिले के साथ स्टेशन से बाहर आते नजर आए। वह दिल्ली चले गए। तब तक शेख हसीना हिंडन एयरपोर्ट के अंदर ही ठहरी हुई थीं। इसके थोड़ी देर बाद लगभग साढ़े सात बजे एयरपोर्ट स्टेशन से पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा बाहर आते नजर आए।
हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना को बेहद कड़ी सुरक्षा में रखा गया। सुरक्षा का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उनके आने से पहले ही एयरबेस के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया था। हिंडन एयरपोर्ट स्टेशन के बाहर ही सेना की ओर से बैरियर लगा दिए गए थे। यहां आसपास से गुजरने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी। बताया गया के एयरबेस के अंदर शेख हसीना को सेफ हाउस में रखा गया।
हिंडन देश के बड़े एयरबेस में शामिल है। यहां लड़ाकू विमान तैनात हैं। माना जा रहा है कि यहां की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ही शेख हसीना को यहां लाया गया। दूसरी वजह दिल्ली में एयर ट्रैफिक का व्यस्त होना भी है। तीसरी वजह हिंडन का दिल्ली के नजदीक होना भी है। अगर शेख हसीना को दिल्ली जाना हो तो ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यहां कई राष्ट्रध्यक्ष आ चुके हैं। शेख हसीना पहली बार आई हैं। वह भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद।
अजीत डोभाल ने शेख हसीना से की लंबी बातचीत, हिंडन एयरबेस के अंदर दो घंटे रहे NSA
Latest Articles
भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...
राज्यसभा के सभापति ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव...
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...
सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...
घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...
राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

















