35.2 C
Dehradun
Wednesday, May 27, 2026


spot_img

पिथौरागढ़ में कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में एक सेना के जवान की भी जान गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की कार संख्या डीएल 3 सीसीएन 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमें से 1 अन्य ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में अब 1 ही घायल बचा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया। खाई में उतरकर घायलों का रेस्क्यू किया गया। जिसके तहत शव और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, फिर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल ले जाते समय पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि, घायल एक युवक का इलाज जारी है।
बंगापानी कार हादसे में जान गंवाने लक्ष्मण सिंह भी शामिल थे। जो सेना में तैनात थे। इन दिनों वो अवकाश पर घर आए थे। जिनकी कार हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अंकित पांडे की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकित के पिता बसंत पांडे बेरीनाग में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंकित देहरादून में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता था।
घायल आयुष पंत ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आयुष लंदन में नौकरी करता था। बीती 16 फरवरी को अवकाश पर घर आया था। जो पिथौरागढ़ में अपने जिम सेंटर का काम देख रहा था। उधर, घायल देवेंद्र भट्ट वर्तमान में पिथौरागढ़ में किसी संस्था के प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। जिसका अभी उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि चारों मुनस्यारी घुमने जा रहे थे।
कार हादसे के मृतकों में लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी- धुरातोली, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, अंकित पांडे पुत्र बसंत पांडे (उम्र 30 वर्ष), निवासी- छाना, पिथौरागढ़ और आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी-भट्टीगांव, बेरीनाग, पिथौरागढ़ शामिल हैं। घायल का नाम देवेंद्र भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट (उम्र 25 वर्ष), निवासी-पिथौरागढ़ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार

0
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग...

क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक...

0
नई दिल्ली : क्‍वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा...

सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 के पांच हत्याओं के मामले में दोषियों की...

0
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 में पांच लोगों की हत्या के मामले में कई दोषियों की सजा को बरकरार रखते...

उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी

0
देहरादून। प्रदेश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शासन के सचिव राजेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर...

टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...