जम्मू: मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार को जत्था नहीं जाएगा। अब श्रद्धालु मौसम अनुकूल होने पर यहां से रवाना होंगे। इससे पहले 15 जत्थों को सफलता पूर्वक प्रशासन की ओर से रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। रास्ते बंद होने की आशंका है। इस कारण यात्रा को स्थगित किया गया है। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को यात्रा रवाना होगी। बालटाल से भी गुरुवार को यात्रा को स्थगित रहेगी।
अमरनाथ यात्रा के दौरान बुधवार शाम को बारिश के चलते बालटाल मार्ग पर एक दुखद घटना घटी। रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। 55 वर्षीय सोना बाई राजस्थान की रहने वाली थीं। हादसे में करीब नौ यात्री घायल हुए हैं। एक लापता है जिसकी तलाश जारी है। घायलों को बालटाल बेस कैंप में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरनाथ यात्रा मार्गों पर बुधवार को भी पूर्व की तरह श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। बारिश के बावजूद भक्तों में उत्साह था। इसी दौरान रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़ी चट्टानें यात्रा मार्ग पर आ गिरीं। इसकी चपेट में श्रद्धालु आ गए। सोना बाई को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है और आगे की जांच जारी है।
बारिश और भूस्खलन, खराब मौसम के कारण जम्मू और बालटाल से अमरनाथ यात्रा स्थगित
Latest Articles
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...
भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...
भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...
















