10.5 C
Dehradun
Wednesday, January 21, 2026


अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी किया, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अब 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत द्वारा लगातार रूस से खरीदे जा रहे तेल के जवाब में यह 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ गया है। ट्रंप ने इस टैरिफ को लगाने के एक कार्यकारी आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी होगा, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिनों के बाद लागू होगा।
ट्रंप ने अपने प्रारंभिक टैरिफ लागू होने से 14 घंटे से भी कम समय पहले अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। 30 जुलाई को ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया था, जो 7 अगस्त से प्रभावी है। वहीं, अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। ट्रंप पिछले दिनों कई बार यह बात दोहारा चुके हैं कि भारत, रूस से तेल खरीदता है और ऐसा करके वह यूक्रेन युद्ध को भड़काने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मदद कर रहा है। एक दिन पहले भी उन्होंने 24 घंटे के भीतर भारत पर बहुत अधिक टैरिफ लगाने की बात कही थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं उसके अनुसार, 8 मार्च 2022 को रूस पर यूक्रेन पर हमला करने के चलते कुछ आयात और निवेशों पर प्रतिबंध लगाया गया था। 15 अप्रैल, 2021 को भी अमेरिका ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया था। इस आदेश के तहत रूस से कच्चे तेल, पेट्रोलियम और पेट्रोलियम ईंधन, तेल और उनसे जुड़े उत्पादों का अमेरिका में आयात बैन था। ट्रंप ने दूसरे आदेश के तहत ही भारत पर टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर किए गए कार्यकारी आदेश में कहा गया है, मुझे यह ज्ञात हुआ है कि भारत सरकार वर्तमान में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूस संघ से तेल का आयात कर रही है। लागू कानूनों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के कस्टम क्षेत्र में भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त दर से शुल्क लगाया जाएगा। इस आदेश की धारा 3 के अधीन यह शुल्क उन वस्तुओं पर लागू होगा जो उपभोग के लिए अमेरिका में प्रवेश करती हैं, या गोदाम से उपभोग के लिए निकाली जाती हैं। यह अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। हालांकि, यह अपवाद उन वस्तुओं पर लागू होगा। जिन्हें बंदरगाह से एक पोत पर लादा गया हो और जो अंतिम ट्रांजिट मोड में 21 दिनों के भीतर अमेरिका में प्रवेश कर चुकी हों।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वाणिज्य मंत्री को यह पता लगाने का काम सौंपा है कि क्या बाकी देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल खरीद रहे हैं। ट्रंप ने इन देशों पर भी दंडात्मक शुल्क लगाने की धमकी दी है।
इससे पहले इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर टैरिफ को बड़ी मात्रा में बढ़ाने वाले हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद कर उसे दूसरे देशों को बेच रहा है और इससे भारी मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारतीय आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के साथ ही रूस से तेल एवं गैस खरीदने पर दंडात्मक जुर्माना लगाने की भी घोषणा की थी।ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, भारत रूस से भारी मात्रा में न सिर्फ तेल खरीद रहा है, बल्कि उस तेल के बड़े हिस्से को खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा, भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस की युद्ध मशीन कितने लोगों की जान ले रही है। इसी वजह से मैं भारतीय सामान पर अमेरिका में टैरिफ को काफी बढ़ाने जा रहा हूं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव...

0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है।...

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोलीं: दुनिया में चल रही ‘स्पेस रेस’, लक्ष्य है चांद...

0
नई दिल्ली: प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि इस समय दुनिया में एक तरह की ‘स्पेस रेस’ जरूर चल रही...

बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस...

0
नई दिल्ली। कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में डाल कर वहां विभिन्न मिशनों में तैनात...

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने...

0
नई दिल्ली। नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा...

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री धामी के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश...