23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पीएम मोदी की संतों से अपील, कुंभ को किया जाए सांकेतिक |Postmanindia

देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तराखंड में भी जहां एक ओर कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है वहीं हरिद्वार में भी तमाम अखाड़ों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है. अब तक कई संत कोरोना से जान भी गँवा चुके हैं. इन सब बातों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले के आयोजन को को लेकर  बड़ा निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है. प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं. कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब हो गई. देश में वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला को लेकर चुप्पी तोड़ी.

प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ”आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की. सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया”

यह भी पढ़ें: साइकिल को बनाया खेती का हल, किसानों की बड़ी मुश्किल आसान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...