नई दिल्ली। दिल्ली दो समस्याओं का सामना कर रही है। पहली भीषण गर्मी तो दूसरी पानी की किल्लत। राजधानी के लोगों को आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट और हिमाचल प्रदेश से थी। आज उन्हें दोनों जगहों से झटका लगा है। हिमाचल ने कहा कि उनके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। इन सबके बीच दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने आबकारी मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को अपने से ज्यादा अपने दिल्लीवालों की चिंता है। सबसे पहले उन्होंने बिजली और पानी की सप्लाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वो उठाए जाएं। उन्होंने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वो अपने इलाकों में जाकर पानी की समस्या का समाधान करें।
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है कि आज दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वो सारी जानकारी दी है। जो वह साल भर में राष्ट्रीय राजधानी में पानी की बर्बादी को कम करने और कुशल जल वितरण के संबंध में कर रही है और यह भी बताया है कि इस जल संकट के बीच हम क्या कर रहे हैं।
दिल्ली में जल संकट के बीच जलमंत्री आतिशी ने केजरीवाल से तिहाड़ में की मुलाकात
Latest Articles
नौ साल में जजों के खिलाफ मिलीं 8600 से ज्यादा शिकायतें, संसद में सरकार...
नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश के दफ्तर को 2016 से अब तक जजों के खिलाफ 8,600 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। कानून मंत्री...
नगालैंड के चुमौकेदिमा में हिंसक झड़प, 26 लोग घायल; भूमि विवाद के बाद फूंके...
दिमापुर: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई झड़प में 26 लोग घायल हो गए हैं। जबकि इस दौरान...
बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक
नई दिल्ली: भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा...
पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले, देहरादून व कुछ अन्य जिलों के कप्तान...
देहरादूनः सरकार ने पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय...
सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक
देहरादून। सचिवालय सभागार में सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य एवं केंद्र...

















