28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

अमिताभ बच्चन ने KBC में साझा की नैनीताल की यादें, बोले चोरी छिपे…!

नैनीताल: सरोवर नगरी की हवा हर किसी के मन में बसती है। बड़े बड़े सेलेब्रिटी नैनीताल को अपना पसंदीदा पर्यटन स्थल मानते हैं। सदी के महानायक के पास भी नैनीताल से जुड़े खूब सारे किस्से हैं। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के एक एपिसोड में नैनीताल की यादें साझा की हैं।

जी हां सोमवार को सोनी टीवी पर प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति शो में होस्ट और महा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के सामने कई राज खोले। उन्होंने नैनीताल को लेकर अपने दिल से बातचीत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि बचपन से ही उन्हें फिल्में देखने का शौक था। शौक ऐसा था कि पढ़ाई के साथ साथ नाटकों में अभिनय करने का सिलसिला कभी रुका ही नहीं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के अभिनय की पहली पाठशाला नैनीताल का शेरवुड कॉलेज रहा है। अमिताभ ने इस बात का खुलासा खुद किया वे रात में कॉलेज से कंबल ओढ़कर फिल्म देखने जाते थे। शेरवुड कॉलेज को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि हमारा कॉलेज नैनीताल की पहाड़ी में स्थित था। कहा कि फिल्मों के शौक के बीच में हमेशा की स्कूल का अनुशासन आ जाता था। अमिताभ बताते हैं कि फिर भी उन्होंने फिल्में देखने के लिए प्लान बनाया था। दरअसल वह रात को हॉस्टल से दीवार फांदकर बाहर जाते थे।

बाहर जाने के बाद अपने ऊपर एक कंबल ओढ़ लेते थे, ताकि कोई पहचान ना सके। गौरतलब है कि उस वक्त नैनीताल में महज एक ही सिनेमाघर हुआ करता था। अमिताभ ने बताया कि फिल्म खत्म होती थी तो कॉलेज में वापसी के समय फिर से वह कंबल ओढ़ लेते थे। इससे प्रिंसिपल को पता ही नहीं लगता था। नैनीताल के लिए कितनी बड़ी बात है कि महा अभिनेता अमिताभ बच्चन नेशनल टीवी पर इस तरह से किस्सों को याद कर रहे हैं। बहरहाल शेरवुड के प्रधानाचार्य का कहना है कि सदी के महानायक ने हमेशा ही मंचों से कॉलेज का नाम लिया है। यह वाकई कॉलेज के लिए गर्व की बात है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...