जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बच्चों के जेके लोन अस्पताल में मंगलवार को 23 महीने के ह्दयांश को 17.50 करोड़ रूपए का इंजेक्शन लगाया गया है। अस्पताल में रेयर डिजीज यूनिट के प्रभारी डॉ. प्रयाशु माथुर और और उनकी टीम ने यह इंजेक्शन लगाया है। बच्चे को अमेरिका से मंगवाया गया जोल गेनेस्मा इंजेक्शन लगाया गया है।
ह्दयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है,जिसके इलाज के लिए इंजेक्शन की जरूरत थी। परिवार ने क्राउड फंडिंग ( लोगों से ) पैसे जुटाने में लगा था। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सरकारी कर्मचारियों ने भी मदद की थी।
जानकारी के अनुसार ह्दयांश के पिता नरेश शर्मा और मां शमा की शादी सात साल पहले हुई थी। पहले उनके बेटी हुई थी,जिसकी उम्र अब छह साल है। बेटी के बाद ह्दयांश का जन्म हुआ तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। ह्दयांश का जन्म सिजेरियन प्रसव के दौरान हुआ था।
जन्म के समय ह्दयांश की कोई परेशानी नहीं थी। छह महीने तक ह्दयांश अच्छी तरह रहता था। छह महीने बाद जब स्वजनों ने ह्दयांश को किसी सहारे से खड़ा करने की कोशिश की तो वह खड़ा नहीं हो सका। इस पर चिकित्सकों को दिखाया । कई चिकित्सकों को दिखाया तो बीमारी का पता चला । यह दुर्लभ बीमारी है। बीमारी की वजह से ह्दयांश घुटनों के बल चल भी नहीं पा रहा था। स्वजनों को जानकारी मिली तो साढ़े 17 करोड़ रूपए के इंजेक्शन का पता चला है।
इंजेकशन से उपचार होने की बात सामने आई भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर और सरफराज खान ने भी ह्दयांश को लेकर लोगों से अपील की । ह्दयांश के पिता मूल रूप से अलवर जिले के निवासी हैं। लेकिन वर्तमान में राजस्थान पुलिस में धौलपुर में थाना अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। उनके साथी पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने खुद के स्तर पर पैसे जुटाने के साथ ही लोगों से मदद का आग्रह भी किया।
भरतपुर की भाजपा सांसद रंजिता कोली लने इस पूरे मामले में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को आर्थिक मदद के लिए पत्र लिखा था। राज्य सरकार में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मदद का आग्रह किया था। निर्दलीय विधायक रितु बानावत ने अपने विधायक कोष से ह्दयांश के स्वजनों को 21 लाख रूपए देने के लिए सीएम को पत्र लिखा था। सभी जगह से पैसे एकत्रित होने के बाद अमेरिका से इंजेक्शन मंगवाया गया। यह इंजेक्शन मंगलवार को ह्दयांश को लगाया गया।
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को लगाया गया 17.50 करोड़ का इंजेक्शन
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















