28.5 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

सेना की बढ़ेगी ताकत, जल्द मिलेगी 30000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली

नई दिल्ली: भारतीय सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जल्द ही सतह से हवा में मार करने वाली 30,000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के पास पहले से ही मौजूद वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम किया था।
रक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस महीने के चौथे हफ्ते में रक्षा मंत्रालय सेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाले स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल प्रणाली (क्यूआरएसएएम) की तीन रेजिमेंट खरीदने के प्रस्ताव पर विचार करने वाला है। इस रक्षा प्रणाली की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी और चीन से लगती उत्तरी दोनों सीमाओं पर तैनाती की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस मिसाइल प्रणाली को विकसित किया है। यह अत्यधिक गतिशील हैं, क्योंकि इसमें गतिशील लक्ष्यों को खोजने, ट्रैक करने और बहुत कम समय में उन्हें भेदने की क्षमता है।
नई प्रणाली की मारक क्षमता 30 किलोमीटर है। यह प्रणाली, लघु से मध्यम दूरी तक मार करने वाली एमआरएसएएम और आकाश जैसी सेनाओं की मौजूदा प्रणालियों की पूरक होगी। परीक्षणों के दौरान मिसाइल प्रणाली के प्रदर्शन का दिन और रात दोनों परिचालन परिदृश्यों में व्यापक मूल्यांकन किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...