16 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

देहरादून पहुंचे अरविंद केजरीवाल, हरिद्वार में करेंगे रोड शो

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया भी मौजूद रहे।

बता दें कि दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एयरपोर्ट से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में ऑटो टैक्सी ड्राइवरों की मीटिंग में भी शामिल होंगे। इसके बाद रोड शो और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा करेंगे।

आपको बता दें कि 17 नवंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर थे। उन्होंने ऐलान किया था कि कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। अब सीएम अरविंद केजरीवाल भी उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। रोड शो के बाद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी ने केजरीवाल के दौरे के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...