29.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि विमान के मलबे से 57 लोगों को जीवित निकाल लिया गया है।
कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। यह इलाका कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू की सीमा के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहतों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

विमान निर्माता अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इस दुर्घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”यह दुर्घटना कभी होनी ही नहीं चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि इस भयानक दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई होगी।”उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की अपनी योजनाओं में हो रही देरी के लिए ब्यूरोक्रेटिक अड़चनों की आलोचना की और कहा, ”मैं अब और कोई देरी सहन नहीं करूंगा; हमारे युवाओं की जान दांव पर लगी है। अगर नागरिक या सैन्य प्रशासनिक अधिकारी इस चुनौती का सामना करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।”
बता दें कि कोलंबिया ने पिछली सदी के सातवें दशक में हरक्यूलिस सी-130 विमान के अपने शुरुआती माडल हासिल किए थे। हाल में उसने कुछ पुराने सी-130 विमानों का आधुनिकीकरण किया है, जिनके लिए अमेरिका से नए माडल भेजे गए थे।गौरतलब है कि फरवरी के अंत में बोलीविया की वायुसेना का भी एक हरक्यूलिस सी-130 विमान घनी आबादी वाले शहर आल्टो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
यह विमान रिहायशी इमारतों से टकराने से बाल-बाल बचा था। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हुए थे। विमान के कार्गो में रखे करेंसी नोट शहरभर में बिखर गए थे। इस कारण स्थानीय निवासियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुई थीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...