24.5 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

विधानसभा अध्यक्ष पहुचीं बद्रीनाथ धाम, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

चमोली: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम में आए श्रद्धालुओं से भी बात की।

सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की। उन्होंने लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया।

मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई। इसके बाद वे बाल विधान सभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हो गईं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...