22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

चुनावी सख़्ती के बीच बगेश्वर में पुलिस ने पकड़ा आधा किलो सोना

उत्तराखंड में चुनावी सख़्ती जारी है, इसी बीच बगेश्वर पुलिस ने की संयुक्त टीम द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान काफलीगैर क्षेत्र में एक व्यक्ति को लगभग आधा किलो सोने के साथ पकड़ा गया। सोने की अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रूपये आंकी गई।

सीओ ऑप्स अंकित कंडारी ने बताया कि युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी थाना झिरौली के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम और उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतेला, प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्रान्तर्गत विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों व वाहन आदि की चैकिंग के दौरान काफलीगैर इण्टर कालेज तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति नितिन अग्रवाल को पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से संयुक्त टीम द्वारा एफ0एस0टी0 टीम के साथ पुछताछ व चैकिंग की गई तथा इस दौरान टीम ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से *लगभग आधा किलो सोना (482 ग्राम) बरामद किया गया। जिसमें सोने के 08 छोटे-बडे़ टुकड़े व 02 सोने की चैन थी।* जिसके सम्बन्ध में नितिन अग्रवाल निवासी- साहुकारा फाटक, थाना- किला, बरेली उ0प्र0 कोई भी वैध कागजात/दस्तावेज नहीं दिखा पाया। *एस0ओ0जी0/थाना पुलिस की संयुक्त टीम को श्री अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय द्वारा लीड किया गया। कुल बरामद सोने की अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रूपये आंकी गई। SOG /थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से ले जाये जा रहे लगभग आधा किलो सोने को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु रिर्टनिंग ऑफिसर बागेश्वर को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...