24.9 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, 19 घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से बड़े रेल हादसे की खबर है, जहां मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती सुपरफास्ट एक्स्प्रेस खड़ी ट्रेन से टकरा गई। हादसे के कारण ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 19 लोगों के घायल होने की सूचना है। तिरुवल्लूर पुलिस ने एजेंसी को बताया कि मैसूर से दरभंगा होते हुए पेरम्बूर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना मामले में तोड़फोड़ की आशंका जताई गई है। रेलवे की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने कावरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात की, जिनका चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है। वहीं, रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार (ईडी/आईपी) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना हमें प्राप्त हुई। उसके बाद राहत बचाव कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया। पूरी ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार का कहना है, श्12578 बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। अब तक रेलवे की ओर से राहत एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और सभी डिब्बों से यात्रियों को निकालने का काम जारी है। 90ः से अधिक यात्रियों को निकाल लिया गया है।श् अधिकारी ने कहा, श्हमें अभी तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। राहत दल और मेडिकल टीम दोनों ही दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। जीएम सदन रेलवे और डीआरएम सदन चेन्नई डिवीजन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चेन्नई स्टेशन से रेलवे द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।श्

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...