नई दिल्ली। दिल्ली के महिपालपुर में पकड़ी गई लगभग छह हजार करोड़ रुपये की कोकेन तस्करी के सिंडिकेट का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस नेटवर्क की पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त अभियान में गुजरात के अंकलेश्वर से 518 किलोग्राम कोकेन बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत पांच हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक पखवाड़े के भीतर ड्रग्स की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले पुलिस एक अक्टूबर को महिपालपुर से 562 किलोग्राम और पिछले हफ्ते इसी सिंडिकेट के दिल्ली के रमेश नगर स्थित ठिकाने से 208 किलोग्राम कोकेन बरामद कर चुकी है।
इसके साथ ही महिपालपुर से 10 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना भी बरामद की गई थी। इस तरह इस सिंडिकेट से अब तक 1,289 किलोग्राम कोकेन बरामद की जा चुकी है। इस सिंडिकेट से बरामद कुल ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जो अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस सिंडिकेट से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि दिल्ली में बरामद कोकेन फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की कंपनी का था और यह गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था।
दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने अवकार ड्रग्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा, जहां पांच हजार करोड़ रुपये मूल्य की 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि इस सिंडिकेट से जुड़ी कडि़यों की बारीकी से जांच की रही है।
आने वाले दिनों में कोकेन की और खेप बरामद हो सकती है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक अक्टूबर को तुषार गोयल के महिपालपुर स्थित गोदाम से ड्रग्स की बड़ी मात्रा में बरामदगी के तार इतने दूर तक फैले होने का अनुमान नहीं था। लेकिन बरामद ड्रग्स की सप्लाई की कडि़यां जोड़ने के दौरान सिंडिकेट के नेटवर्क से पर्दा उठता गया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस सिंडिकेट का सरगना वीरेंद्र बरोया है, जो दुबई में रहकर भारत, नेपाल समेत कई देशों में ड्रग्स की तस्करी का नेटवर्क चलाता है। इसके साथ ही इस सिंडिकेट के तार संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, नेपाल और ब्रिटेन से लेकर दक्षिणी अमेरिकी देशों तक फैले होने के सुबूत मिल रहे हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 करोड़ की कोकेन बरामद
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















