15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

इस वजह से यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई करते हैं भारतीय छात्र…!

देहरादून: यूक्रेन समेत रूस में बड़ी संख्या में उत्तराखंड से बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह इन देशों में मेडिकल की पढ़ाई सस्ता होना है। यूक्रेन में एक साल की मेडिकल की पढ़ाई का खर्चा जहां महज 3.38 लाख रुपये है। वहीं ये खर्चा उत्तराखंड में 18 लाख रुपये सालाना से अधिक है।

इस खर्चे में प्राइवेट मेडिकल कालेजों की ओर से ली जाने वाली डोनेशन की रकम को नहीं जोड़ा गया है। यूक्रेन में सालाना 4500 डालर का खर्चा एमबीबीएस की पढ़ाई में आता है। जो भारतीय मुद्रा के अनुसार 3.38 लाख रुपये बैठता है। इसके अलावा अन्य मदों को जोड़कर सालाना कुल खर्चा पांच से छह लाख रुपये बैठता है।

उत्तराखंड में प्राइवेट मेडिकल कालेजों में मैनेजमेंट कोटे की फीस 18 लाख रुपये सालाना बैठती है। अन्य खर्चों को जोड़कर सालाना कुल खर्चा 27 लाख रुपये आता है। इसमें सिक्योरिटी, हॉस्टल खर्च भी शामिल है। उत्तराखंड में प्राइवेट मेडिकल कालेजों में सालाना इस 27 लाख रुपये फीस के साथ ही पहले वर्ष में प्रवेश के समय डोनेशन के रूप में एक बड़ी मोटी रकम भी ली जाती है।

सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण मेडिकल के छात्रों को प्राइवेट मेडिकल कालेजों पर निर्भर रहना पड़ता है। यहां मेडिकल की पढ़ाई बहुत अधिक महंगी होने के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र पढ़ाई के लिए रूस, यूक्रेन जैसे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन में छह साल के एमबीबीएस का कुल खर्चा 35 से 40 लाख के करीब आता है। सस्ती मेडिकल शिक्षा के चलते प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में छात्र उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश से पढ़ाई को यूक्रेन जाते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...